
Tere Liye
Non-Fiction/Motivational/Poetry
Product description
'तेरे लिए' यह कविता-संग्रह मेरे दिल के बहुत करीब है। मैंने 'प्रेम' शब्द के अलग-अलग अर्थ यहाँ व्यक्त करने की कोशिश की है, चाहे वह प्रेम 'राधा-कृष्ण' का हो, 'पति-पत्नी' का हो या 'प्रेमी युगल' का। इस संग्रह में प्रेम को विभिन्न आयामों से प्रस्तुत किया गया है। कहीं उसमें विरह की कसक है, कहीं मिलन की मिठास, तो कहीं वह मस्त-मौला भाव में है। 'प्रेम' शब्द का अर्थ अत्यंत व्यापक है। यह एक आत्मिक अनुभूति है। कवयित्री मंजुश्री (मंजुषा लोकेश चित्रिवेकर)
